फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के तत्वावधान में नगर के मुख्य मार्गों से भारत की बेटी समान व सुरक्षित विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जन जागरूकता रैली को बीएसए राजीव रंजन कुमार, शिक्षक नेता संदीप तोमर, वार्डन मधु त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। रैली पठानकोट से होते हुए बड़का रोड, हिरोज कॉलेज, गुराना रोड, मीरापुर रजबहे, अमीनगर सराय रोड से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं की सुरक्षा, उनकी शिक्षा पर बल दिया और लड़का व लड़कियों में कोई अंतर न समझने की अपील की। वार्डन मधु त्यागी ने बताया कि इससे पूर्व पत्र लेखन प्रतियोगिता व अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं को बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को चेयरमैन अमित राणा, सीएचसी अधीक्षक डा. एएस मलिक, सीओ रामानंद कुशवाहा व बीएसए राजीव रंजन कुमार ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें