बागपत। इलाहाबाद कैंप में तैनात सैनिक रूपेश चौहान की तीन दिन पहले अग्नि यंत्र फटने से झुलस हो गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार होगा।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी देवेंद्र चौहान ने बताया कि गांव के रूपेश चौहान 37 वर्ष इलाहाबाद कैंप में स्टोर क्लर्क था। तीन दिन पहले सुबह चार बजे दौड़ लगाकर जैसे ही कैंप में आए तो वहां रखे अग्नि यंत्र तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस हो गया। सेना के अफसरों ने आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के अस्पताल के रेफर किया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। रुपेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रूपेश का शव बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचेगा। तभी शव का अंतिम संस्कार होगा।
पुलिस के हाथ से निकले शराब तस्कर
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा स्थित निवाड़ा चौकी पर शाम के समय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक दूसरे मार्ग से कट मार भाग गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।