फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सड़क निर्माण कार्य रोका, धरना, ठेकेदार से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर शनिवार को ठेकेदार के फिर से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के नाराज आपकी अपनी समिति कार्यकर्ताओं ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर निरपुड़ा के पास कार्य रोक दिया और धरना दिया। इस दौरान उनकी ठेकेदार से नोकझोंक भी हुई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता की। रविवार से गांव टीकरी से सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निरपुड़ा से टीकरी होते गांगनौली तक साढ़े नौ किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस पर रोड़ी डालकर काली सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को आपकी अपनी समिति कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मार्ग में मानक के अनुरूप रोड़ी और तारकोल न डालने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीण सड़क पर धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा ठेकेदार द्वारा सड़क पर घटिया सामग्री डाली जा रही है। भारतीय युवा दल निरपुड़ा के कार्यकर्ताओं भी समर्थन देकर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक खुद जिलाधिकारी आकर सड़क निर्माण का निरीक्षण नहीं करते है, तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। इस दौरान उनकी सड़क ठेकेदार से नोकझोंक हुई। इस दौरान डॉ. अरुण राठी, पंकज राठी, शिवकुमार राठी, शाहिद बेग, विकास राठी, निश्चय राणा, कुलदीप राठी, मोनू कुमार, श्रीकांत, देशपाल सिंह, उपेंद्र, जगदीश, बलवीर, अजय राणा, जसपाल राणा, शेर सिंह राणा, अमित राणा, गोपाल राणा, अखिलेश कुमार आदि रहे। इस संबंध में सड़क ठेकेदार जोगेंद्र ने कहा सड़क निर्माण में माल ठीक डाला जा रहा है। ये जोर जबरदस्ती कर रहे हैं, यदि कोई कमी है तो डीएम इसकी जांच करा लें।
विज्ञापन

निरपुड़ा में सड़क निर्माण रोकने की जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने आंदोलनकारियों को बताया सड़क निर्माण की हर स्तर पर जांच होती है। अब तक बनी सड़क की 21 फरवरी को जांच होगी। उन्होंने कहा ठेकेदार मानक के अनुसार ही सड़क निर्माण करेगा। उन्होंने बताया ठेकेदार रविवार को टीकरी गांव से सड़क का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें