बागपत। मनरेगा में जिले में हुए विकास कार्यों में हुई धांधली पर शासन गंभीर है। संयुक्त विकास आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखकर जल्द ही गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में राज्य वित्त एवं 14वां वित्त आयोग से कार्य कराए हैं। इसमें लाखों रुपये का गबन और अनियमितता बरती गई है। तालाब की खुदाई, ह्यूम पाइप सहित अन्य कार्य किए हैं, इसमें घोटाला किया । अन्य कार्यों में भी अनियमितता बरती है, इसकी जांच चल रही है। अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व एपीओ हरीश गहलौत के खिलाफ घोटाले का मुकदमा दर्ज तो कराया। आज तक न तो उनकी गिरफ्तारी हुई और न ही धनराशि को रिकवर कराया। संयुक्त विकास आयुक्त एबी मिश्रा ने डीएम को पत्र जारी कर बताया कि पांच सिंतबर 2017 में उल्लेखीत दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर इससे अवगत कराने की अपेक्षा की । इस कारण जांच को अनिस्तारित मानकर मंडलायुक्त ने अर्द्ध शपथ पत्र प्राप्त कराया, इसमें मासांत तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम से इस प्रकरण में की कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर कार्रवाई से अवगत कराया जा सके।