बड़ौत (बागपत)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मिलेनियम वोटर अभियान के तहत नगर पालिका परिषद में कैंप लगाकर एवं घर-घर जाकर वोट बनवाई। बीएलओ के साथ जाकर वोट बनाने के लिए फार्म भरवाए। बृहस्पतिवार को 342 वोट बनवाई ।
नगर में युवा मोर्चा के जिला संयोजक राजन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा वोटर कार्ड में गलत नाम के साथ-साथ अन्य चीजें ठीक करने के लिए भी बीएलओ से कहा गया।
बड़ौत नगर मंडल पर छह सेक्टर बने हैं, इसमें प्रत्येक दिन कार्यकर्ता घर घर जाकर वोट बना रहे हैं। जिला मॉनीटर आलोक शास्त्री, नगर संयोजक आशीष तोमर पलडिय़ा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सचिन जैन,नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन जैन, विधानसभा संयोजक अंकुर तोमर, बीएलओ राकेश, बीएलओ सतेंद्र, संजय, बीएलओ कपिल, वरुण सिरोही डिप्टी, वीरेश तोमर, विनय पलडिय़ा, चिराग जैन आदि रहे।