फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मावा भट्ठी संचालकों के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिनौली गांव में अवैध रूप से संचालित मावा की भट्ठियों के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गांव में कई साल से दर्जनों मावा बनाने की भट्ठी संचालित हैं। इन भट्ठियों से निकलने वाले धुएं से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं भट्ठी पर पूरे दिन आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लगी रहती है, इनके वाहनों से आम रास्ते अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा भट्ठी पर भारी मात्रा मेें मिलावटी मावा बनाया जा रहा है, इसके खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी शिकायत करने पर भट्ठी संचालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेद्वी को डीएम से संबोधित ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से चल रही भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा शिकायत मिली है। जल्द ही अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। प्रदर्शन में राहुल पूनिया, आशू पूनिया, आशीष, राजीव, प्रशांत, राजबीर सिंह, अनुराग, संजीव, बिट्टू, आजाद, नितिन, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें