बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को मनोविज्ञान विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीवन में उन्नति और बेहतर संबंधों के लिए सकारात्मक शब्दों के प्रयोग पर जोर दिया गया।
सुभाषी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, डा. रजनी कश्यप और अंशु उज्जवल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक शब्दों के प्रयोग से ऊर्जा का संचरण होता है। हमारे व्यवहार में सही शब्दों का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। सही शब्दों का चयन हमारे विकास में सहायक होता है। जिस प्रकार के शब्द एक बालक प्रयोग करता है, उसमें उसी प्रकार के भाव उत्पन्न होते हैं। सकारात्मक शब्दों का प्रभाव वातावरण, जल, आंतरिक मन सभी को प्रभावित करता है। अध्यक्षता प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने की। संचालन डा. रजनी कश्यप ने किया। कार्यशाला में डा. किरण गर्ग, डा. बीबी तिवारी, ईशा, कविता सहित अन्य शामिल रहीं।