दोघट (बागपत)। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में एक फरवरी को तहसील बड़ौत में धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
भड़ल गांव में आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया किसान एक फरवरी को तहसील बड़ौत में एसडीएम को ज्ञापन देंगे। इसमें बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, हरियाणा के बराबर 35 रुपये प्रति हार्स पावर बिजली के दाम करने, सरकारी विभाग में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक, विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक एक गाय का परिवार पालने की शासन द्वारा नीति बनाने, चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना शुरू कराने, चौगामा क्षेत्र के गांवों की क्षेत्र में ही अलग गन्ना समिति बनाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। 13 फरवरी को निरपुड़ा प्याऊ पर किसानों की पंचायत होगा।