फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान को लेकर गृहमंत्री से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाकियू चौबीसी के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला और मलकपुर चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने और बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की। गृहमंत्री ने किसानों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर 2016-17 पेराई सत्र के गन्ने का भुगतान बकाया है। मिल उस भुगतान को नहीं कर रही है। पिछले वर्षों में गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों ने मिल पर धरना दिया । इसमें आप वहां आए थे और आपने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री चाहे तो 24 घंटे में किसानों के गन्ने का भुगतान करा सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे निवेदन किया कि अब तो केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन फिर भी गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री सुरेश राणा को फोन कर गन्ना भुगतान कराने के संबंध में वार्ता की और बताया बकाया गन्ने का भुगतान शीघ्र दिलाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे बढ़ाई गई विद्युत दरों के संबंध में भी वार्ता की और कहा कि बढ़ाए बिजली के दाम असहनीय है। इन्हें वापस कराया जाए। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। शीघ्र ही किसान हित में फैसला कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में वेद पाल, ईश्वर सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र, राजपाल, मा. तेजवीर सिंह, कृष्णवीर, इकबाल, सोहनवीर, चौधरी जयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें