फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर सक्रांति और लौहड़ी धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीएम पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन

फोटो संख्या- 6
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल बड़ौत में मकर संक्रांति और लौहड़ी के त्योहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा की तीज त्योहार हमारे देश और धर्म की धरोहर है। तीज त्योहारों के उत्सव से आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है और भागदौड़ भरी जिंदगी में से कुछ समय निकालकर अपनी संस्कृति को देना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों को मूंगफली और रेवाड़ी का प्रसाद बांटा। छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । इसकी अध्यक्षता निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने की। संचालन प्रधानाचार्य पूजा पंवार ने किया। इसमें पारूल पंवार, विमला देवी, निशा पंवार, पूजा जैन, नेहा मलिक, यासमीन, किरण कुमारी, मांडवी चौहान, शिखा पंवार, शिवानी चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें