फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और भड़ल के बीच शुक्रवार की रात में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से डीसीएम टकरा गई। इसमें डीसीएम चालक घायल हो गया। उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया । गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में बबलू निवासी गांगनौली ट्रैक्टर-ट्राली में क्रय केंद्र से गन्ना लादकर भैंसाना चीनी मिल जा रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और भड़ल के बीच भट्ठे के पास पहुंचा तो बुढ़ाना की तरफ से तेज गति से आ रहा डीसीएम ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से नीचे कच्चे में उतार दिया और वह पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने कूद कर जान बचाई। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक अंकुर निवासी फैजपुर निनाना घायल हो गया। उसे लोगों ने बड़ौत निजी अस्पताल भर्ती कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें