फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल होगी समस्याएं: भुसरेड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। प्रमुख सचिव गन्ना संजय भुसरेड्डी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। मुख्य गन्ना सलाहकार डॉ आरसी पाठक, सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार, मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, आईजी राम कुमार, जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपायुक्त हरपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीसीओ सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोल्हू संचालकों को राहत का एलान
रमाला (बागपत)। बंद सीजन में कोल्हू संचालकों को बिजली के बिलों में 75 प्रतिशत सरचार्ज में छूट मिलेगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस आशय का एलान करते हुए कहा कि इससे कोल्हू संचालकों को लाभ होगा। एक संचालक को करीब साढे़ 11 हजार रुपये की बचत हो सकेगी।

किसान दिवस पर सम्मानित किए 6538 किसान
रमाला (बागपत)। बागपत के विधायक और भाजपा नेता योगेश धामा ने बताया कि किसान दिवस पर यूपी सरकार ने प्रदेश के 6538 किसानों को सम्मानित किया है। रमाला मिल के कार्यक्रम में 33 किसान सम्मानित किए गए। इनमें सहफसली खेती को बढ़ावा देने वाले किसान शामिल हैं। प्रथम स्थान हासिल करने वाले किसान को एक लाख, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले किसान को 75 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसान को 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें