फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मलकपुर मिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में मलकपुर मिल द्वारा किसानों के हजारों गन्ना बांड बंद करने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा यदि मिल ने दो दिन में बांड नहीं चलवाए तो किसान बुधवार को तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा मलकपुर मिल ने किसानों के बिना सत्यापन किए ही बांड बंद कर दिए । जबकि जिला गन्ना अधिकारी ने इस संबंध में कोई सत्यापन नहीं कराया। समिति का कोई कर्मचारी भी किसानों से नहीं मिला और छह हजार के लगभग बांड बंद कर दिए। इस कारण किसानों के खेतों से गन्ना की फसल नहीं कट पा रही है और खेत खाली नहीं होने से गेहूं की बवाई नहीं हो पा रही है। इससे रंछाड़, जिवाना, छपरौली, कुरड़ी, बामनौली आदि गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने कहा यदि दो दिन में बंद किए बांड शुरू नहीं कराए तो बुधवार को भैंसा बुग्गी लेकर किसान तहसील मुख्यालय बड़ौत पर धरना देंगे। इनमें नरेश तोमर, जग पाल, सुरेश, धीर सिंह, गजेंद्र, राम कुमार, जयप्रकाश, रामबीर, ब्रजपाल, सतपाल, कृष्णपाल, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें