फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बीपी इंटर कॉलेज, बिजवाड़ा में सोमवार को आयोजित समारोह में विद्यालय की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति से किया। इसके बाद शिक्षकों ने विद्यालय के नवनिर्वाचित प्रबंधक राहुल तोमर, अध्यक्ष विकास कौशिक, उप प्रबंधक रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष रतन सिंह और सदस्यों को शॉल उढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्रबंधक राहुल तोमर ने कहा नई कमेटी कॉलेज के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेेगी। शिक्षकों का सम्मान कर उनके हितों की रक्षा निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। इसकी अध्यक्षता चौधरी दरियाव सिंह ने की। संचालन प्रवक्ता राजगुरु तोमर ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निर्भय सिंह, नीरज कुमार अग्रवाल, मा ओमप्रकाश सिंह, डॉ. संतकुमार शर्मा संरक्षक, सुरेंद्र पाल सिंह, रजनीश, रविंद्र, अनिरुद्ध, जबर सिंह मलिक, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें