फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनगर सराय में भाजपा प्रत्याशी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी घोषित किए गए अनिल मलिक का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने अनदेखी की है।
विज्ञापन

आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक श्यामसुंदर गर्ग के आवास पर हुई। पवन गोयल ने कहा कि अमीनगर सराय के कार्यकर्ता निकाय चुनाव में दिए गए अध्यक्ष और सभासद के टिकटों का विरोध कर रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह टिकट का बंटवारा किया गया, वह गलत है। टिकट वितरण में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास में नहीं लिया और ऐसे लोगों को टिकट दिए गए जो पार्टी के सदस्य भी घोषित नहीं है। संजय मित्तल, मंडल महामंत्री, अनिल शर्मा, राजेश गर्ग, सुशील जैन, रघुवर दयाल गर्ग, राकेश जैन, देवेंद्र गुप्ता, संजय गर्ग प्रदीप गर्ग, पंडित जगदीश शर्मा, मनोज मित्तल, सौरभ कंसल, आलोक गर्ग, अमित बंसल, नीटू मित्तल, सोनू विश्वकर्मा, रामकिशन वाल्मीकि मौजूद रहे।

बसपा ने राजेंद्र शर्मा को बनाया प्रत्याशी
बागपत। बसपा ने बागपत पालिका के लिए राजेंद्र प्रसाद शर्मा को प्रत्याशी बनाया । बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बबलू कौशिक, हाजी फिरोज, यासीन सलमानी, विजय कौशिक, मोमिन अली, हिमांशु कौशिक, राज कुमार, डॉ. गोविंद, जय कुमार वाल्मीकि, ओमप्रकाश कश्यप, बाबू राणा, चेतराम मौजूद रहे। उधर, भाजपा से टिकट मांग रहे अनिल वशिष्ठ भी बसपा प्रत्याशी के साथ खड़े दिखाई दिए। उन्होंने मीडिया को व्हाट्सएप के जरिये भाजपा से इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन


13 नवंबर से चुनाव के लिए प्रशिक्षण
बागपत। निकाय चुनाव की ड्यूटी में लगाए कर्मचारियों को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित की गई। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि स्कूल में ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों को 13, 16, 24, 26 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हत्यारोपी रोहताश ने जेल से आकर चेयरमैन पद का पर्चा भरा
खेकड़ा। नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए नामांकन दाखिल किए । बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए जिला जेल में हत्या के मामले में बंद खेकड़ा निवासी रोहताश धामा ने न्यायालय से पैरोल पर आकर नामांकन फार्म जमा किया। उसे जेल से पुलिस लेकर सीधे तहसील में पहुंची और नामांकन फार्म जमा करने के बाद करीब साढे़ तीन बजे पुलिस उसे वापस लेकर जिला जेल लौट गई। इस दौरान तहसील के बाहर समर्थक मौजूद रहे। उधर, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धामा ने फार्म लिया। सभासद पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन फार्म जमा किए। एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार जसधीर सिह, सीओ संजीव सुमन, सीओ बागपत वंदना शर्मा, थानाध्यक्ष एसपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, जिला जेल से नामांकन फार्म जमा करने हेतु रोहताश धामा के आने को लेकर सुबह 10 बजे ही तहसील के आस पास एवं अंदर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें