फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कलक्ट्रेट पर पांच तारीख को गरजेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुमित गुर्जर एनकाउंटर के मामले में कार्रवाई न होने के विरोध में मेरठ कलक्ट्रेट में हजारों की संख्या में लोग पांच नवंबर को गरजेंगे। इसको लेकर चिरचिटा गांव में हुई बैठक में सर्वसमाज के लोगों ने भाजपा नेताओं के न पहुंचने पर नाराजगी जताई और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इस मामले में चिरचिटा गांव में रविवार को मीटिंग हुई। कमेटी में शामिल 21 सदस्यीय को रविवार को गांव में बुलाया गया । इसमें भाजपा के एक भी नेता नहीं पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सुमित की 16 अक्तूबर को हुई तेरहवीं में सीबीआई जांच की पैरवी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार से भाजपा के नेताओं ने संपर्क भी नहीं किया। सपा नेता अतुल प्रधान व अन्य लोग भड़क गए। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भड़ास निकाली। कहा कि सुमित के परिवार को इंसाफ दिलाना उनका उद्देश्य है। भाजपा के नेताओं ने उनको भ्रमित करने का प्रयास किया है, जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। सर्वसमाज के लोगों ने निर्णय लिया पांच नवंबर को मेरठ कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। जब तक आरोपी पुलिस वालों पर मुकदमा और केस की सीबीआई जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सपा नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, बिल्लू प्रधान, संदीप कुमार, गजेंद्र बली समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें