फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग उठाई
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने काठा गांव में हुए नाव हादसे के दौरान मारे गए लोगों को मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सभा में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन एवं रोहित जैन ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। नाव में अत्यधिक लोग बैठने के कारण घटना हुई है। लेकिन अवैध रेत खनन कर यमुना का सीना चीरने के कारण भी हादसे हो रहे हैं। यमुना पर अवैध घाट चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस हादसे के मुख्य आरोपियों को पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। स्कूली बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। सभा में शिल्पी, नेहा, प्राची, स्वाति, भावना, निधि, नंदनी, प्रियंका, विनिता, कविता, अक्षिता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें