बागपत। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला गया है। भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया। सपा सरकार में 77 करोड़ से हाईवे के गड्ढे भरवाएं थे। भ्रष्टाचार बढ़ रहा।
रालोद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश में सरकार बनवाने के लिए जो वायदे किए थे वो जो झूठे निकले। सपा सरकार में उन्होंने हाईवे के गड्ढे भरवाने के लिए 77 करोड़ स्वीकृत कराए। भाजपा सरकार में 12 करोड़ से लीपापोती की जा रही है। हाईवे की बदहाली से प्रदूषण बढ़ रहा, लोगों में दमा, सांस और टीबी की बीमारी हो गई है। उन्होंने कहा कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला गया है। एक पैसे का भी कर्ज माफ कर रहे हैं, यह सिर्फ किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए हैं।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन का सपना दिखा रहे है, लेकिन देश में रेल हादसे बढ़ रहे है। बुलेट के लिए जापान से एक हजार करोड़ का कर्ज लिया है, रेल मंत्रालय ने 46 हजार करोड़ रुपये मांगे जो नहीं दिए। रेल का सफर अमीर और पूंजीपतियों होकर रह गया है। यूपीए सरकार में कच्चा तेल महंगा था, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। इस सरकार में कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी तेल महंगा है। चीन और पाकिस्तान समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उनके साथ जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, संदीप चौधरी मौजूद रहे।