फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाएं जाने की मांग उठायी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल रोड पर बुधवार को युवाओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग उठायी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में युवाओं ने कहा कि जेवी डिग्री कॉलेज की शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान है। यहीं कारण है कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, सोनीपत, दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि जगहों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां पर पढ़ने आते है, लेकिन काफी समय से रिक्त पड़े प्रोफेसरों के पदों व अन्य अनियमितताओं के कारण लगातार कॉलेज का माहौल खराब होता जा रहा है। छात्र नेता प्रियवत राणा व बसंत तोमर ने कहा कि आए दिन बाहरी तत्व कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बैठक में समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही प्राचार्य डा. यशवीर सिंह से मिलने का निर्णय लिया गया। साथ ही कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाएं जाने की मांग भी उठायी गई। बैठक की अध्यक्षता बसंत तोमर और संचालन छात्रनेता प्रियवत राणा ने किया। बैठक में अक्षय मलिक, उदित चौधरी, शेखर दांगी, मनु तोमर, राहुल प्रधान, सौरभ, रवि तोमर, सागर, अंकित मलिक, शहनवाज शामिल रहे।
विज्ञापन


निर्देशित किया
बड़ौत। जेवी डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने कॉलेज प्राचार्य डा. यशवीर सिंह को पत्र भेजा है, जिसमें संयुक्त हस्ताक्षरों से संचालित बैंक खातों का संचालन कराए जाने व छात्रों द्वारा नियमित रूप से इतिहास, भूगोल व संस्कृत की कक्षाएं चलाने के निर्देश देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची टीम
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हुई नियुक्तियों की जांच के लिए बुधवार को डीआईओएस पीके मिश्रा की टीम पहुंची और जांच की। प्रबंध समिति के अरिदमन जैन ने कहा कि जांच मेें सबकुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें