बागपत। परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को लघु फिल्म ‘पोषण’ के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें खाने की गुणवत्ता और सफाई का विशेष दिया है। यूनिसेफ के माध्यम से फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील में बच्चों को गुणवत्ता वाला भोजन नहीं परोसा जाने की शिकायतें अफसरों तक पहुंचती थी। बीएसए के निरीक्षण में भी मिड-डे मील में निम्न स्तर के मशालों का इस्तेमाल मिला था। इसके बाद उन्होंने हैडमास्टरों को उच्च कोटी के मशालें और गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों को देने के निर्देश दिए थे। अब परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयों को ‘पोषण’ लघु फिल्म से विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले की सभी रसोइयों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की रहेगी। फिल्म के माध्यम से किस प्रकार से भोजन बनाया जाता है और उसमें किस प्रकार के मसालों का इस्तेमाल होता है। रसोई में साफ-सुथरा रखना आदि बताया जताया जाएगा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया सभी विद्यालयों की रसोइयों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए आदेशित कर दिया गया है। जल्द प्रशिक्षण शुरू होगा।