फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की अंग्रेजी को बनाना है रोचक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीआरसी में चल रहे आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम का शनिवार को बीएसए योगराज सिंह ने समापन कराया। उन्होंने कहा ऑल इंडिया रेडियो चैनल के माध्यम से परिषदीय विद्यालय के बच्चों को इंग्लिश सीखने में मदद मिलेगी। 17 जुलाई से कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही है। शिक्षक बच्चों को इसका प्रशिक्षण कराएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर बीएसए योगराज सिंह ने शिक्षकों को बताया कि अंग्रेजी में छात्र कमजोर रहते हैं, इसी कमजोरी को दूर करना है। आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के लिए इंग्लिश विषय को रोचक बनाना है। उन्होंने बताया कि आल इंडिया रेडियो चैन पर 17 जुलाई से कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही है। जिसके माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी, जिसमें किसी भी तरह का कोई लिखित कार्य नहीं होगा। केवल सुनना और बोलना है। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर मनोयोग से कार्यक्रम निर्धारित कर उसे पूरा करें। मास्टर ट्रेनर देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक जूनियर विद्यालयों के अंग्रेजी के टीचर बीआरसी पर जाकर प्रशिक्षित करेंगे। समाज से पिछड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से लाना है। बालिका शिक्षा के नोडल जिला समन्वयक सुमित त्रिपाठी, राजीव चिकारा, संदीप, स्वाति, ममता, शिवकुमार, सीमा, नलम, मधु, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें