बागपत। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारत की वजह से ही चीन का व्यापार बढ़ा है और वह हमें ही हमले की धमकी दे रहा है।
देश का प्रत्येक मुस्लिम अपना बलिदान देने के लिए तैयार है। पाकिस्तान और चीन को सबक सिखा देंगे। अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने कहा चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है। हमले तक की धमकी दे रहे हैं। यहां की अनेकता में एकता की मिशाल सभी देश जानते हैं। देश की खातिर जान न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटते है। महासचिव डॉ. शकील अहमद ने कहा आज हमारा मुल्क दुनिया की बड़ी ताकत है। डॉ. सतीश गौड़ ने कहा चीन भारत को कमजोर न समझे। अध्यक्षता मौलाना अकील अहमद, और संचालन डॉ. शकील अहमद ने किया। सिराज मेहंदी हसन, हनीफ खां, सरफराज, जफर हयात, जीशान, मेहरद्दीन, अलीहसन, मोहम्मद यामीन, वकील अहमद, मोहसिन खान मौजूद रहे।