फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथनीकुंड से यमुना में छोड़ा आठ लाख क्यूसेक पानी

Tue, 19 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद नाव से हरियाणा से बागपत की ओर आते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पहाड़ों में हो रही  बारिश से नदियों में उफान आना शुरू हो गया है। यमुना का भी जलस्तर बढ़ गया। यमुना के किनारे बसे गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बढ़े जलस्तर को देखने के लिए घाट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन


देर शाम हथनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो शाम तक शहर के यमुना घाट तक पहुंचा। रात से यमुना का ओर भी जल स्तर बढ़ जाएगा। टांडा, कुरड़ी और जागोस गांव में लोगों को सचेत कर दिया गया है।

उधर, हरियाणा में खेतों पर कार्य करने गए लोगों को नाव के सहारे यमुना के इस किनारे पर लाया गया।  सोमवार शाम करीब एक सौ लोगों को नाव से नदी के इस पार लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें