बागपत। लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 68 वाहनों के चालान किए और पांच वाहनों को सीज किया। सरूरपुर पुलिस चौकी पर सख्ती की गई। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि खुद को पुलिस संगठन का पदाधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति का चालान भी काटा गया है। छपरौली थाना पुलिस ने 20 वाहनों का चालान किया है। सरूरपुर चौकी पुलिस ने 23 वाहनों का चालान व एक बाइक सीज की है। सिंघावली पुलिस ने पांच वाहनों के चालान कर एक बाइक सीज की है। बागपत पुराना कस्बा चौकी पुलिस ने 14 वाहनों के चालान कर तीन वाहनों को सीज किया है। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस ने 15 वाहनों और रटौल चौकी पर पांच वाहनों के चालान किए गए।
बुकलेट का विमोचन किया
बागपत। सिसाना गांव के रोहित चौहान ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए कविताओं की श्रृंखला तैयार की। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने उनकी इंडिया फाइट कोरोना बुकलेट का विमोचन किया।