फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

745 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को 1200 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 745 ने कोरोना का टीका लगवाया, जबकि 455 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों में नहीं पहुंचे। बुधवार को बड़ौत ब्लॉक में 145 फीसदी और बागपत ब्लॉक में सबसे कम 39 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को 12 सत्रों में 1200 लाभार्थियों का टीकाकरण कराने का माइक्रो प्लान तैयार किया। लक्ष्य के सापेक्ष 745 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। बुधवार को बागपत में 400 के सापेक्ष 157, बड़ौत में 200 के सापेक्ष 290, छपरौली में सौ के सापेक्ष 45, बिनौली में 100 के सापेक्ष 60, खेकड़ा में 200 के सापेक्ष 100 और पिलाना में 200 के सापेक्ष 93 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें