अमीनगर सराय। डौला गांव की विधवा महिला से एक युवक ने अधिवक्ता बनकर 74 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसमें महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डौला गांव की रहने वाली विधवा महिला कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। इसमें कुछ दिन पहले वह अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ एसडीएम कार्यालय से वापस लौट रही थी, तभी उनकी मुलाकात संजीव सिंह राणा निवासी मुलहेड़ा जनपद मेरठ से हुई। आरोप लगाया कि युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर उनका मुकदमा दर्ज कराने की जिम्मेदारी ली। आरोप लगाया कि जिसके लिए उसने 24 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नकद दिए। उक्त युवक ने एक अधिवक्ता की मुहर लगाकर वाद दायर तो करा दिया, लेकिन बाद में वह भाग गया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।