फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

734 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को 734 लाभार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। 166 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को सभी ब्लॉक में 900 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 734 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में 200 में से 150, बड़ौत में 200 में से 190, बिनौली में 100 में 40, छपरौली में 100 में से 70, खेकड़ा में 200 में से 189 और पिलाना में 100 में से 95 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। बुधवार को 166 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ संक्रमित मिले
छपरौली। सीएससी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि एंटीजन किट से चार लोग व चार आरटी पीसीआर से कोरोना सेंपलिंग की गई थी। जिसमें तीन स्थानीय पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी कोरोना संक्रमितों को होमआइसोलेट किया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें