फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा में गन्ना क्रय केंद्रों पर दो दिन नहीं हो रही तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में रमाला मिल के दो क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। दो दिन पहले क्रय केंद्रों से अज्ञात चोरी लोड सैल चोरी कर ले गए । नाराज किसानों ने क्रय केंद्र में प्रदर्शन कर तौल चालू कराने की मांग की। मिल के प्रधान प्रबंधक ने बृहस्पतिवार से तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह किसान गन्ने से लदी बुग्गी लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे। दो घंटे तक खड़े रहने के बाद जब तौल लिपिक नहीं आया तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि गांव में रमाला सहकारी चीनी मिल के चार क्रय केंद्र हैं। दो दिन पहले दो क्रय केंद्रों से चोर लोड सैल चोरी कर ले गए । तभी से दोनों क्रय केंद्रों पर तौल ठप है। किसान गन्ने से लदी बुग्गी लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तौल बंद होने के कारण वापस लौट जाते है। उन्होंने तौल लिपिक पर तीन दिन में एक दिन तौल करने एवं घटतौली का आरोप लगाया। इस कारण किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है। मिल के प्रधान प्रबंधक विनोद अग्रवाल ने मोबाइल पर किसानों से बातचीत की। आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को तौल शुरू करा दी जाएगी। किसान चेतावनी देकर चले गए कि यदि बृहस्पतिवार को तौल शुरू नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर रामेश्वर, राज कुमार, बोबी, राजेंद्र, सुरेश, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें