फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मरीजों ने डॉक्टरों पर ओपीडी में नहीं मिलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मरीजों का कहना है कि शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम से शिकायत करने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर ओपीडी से गायब रहने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि समय पर जांच पड़ताल करने के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचते है। खिंदौड़ा गांव निवासी विकास ने उपचार के नाम पर एक डॉक्टर पर आठ हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाह ने बताया कि वह खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे है। कुछ देर के लिए डॉक्टर चले गए होंगे। लगातार मरीजों का उपचार किया जा रहा था। वहीं रिश्वत मांगने का आरोप गलत है। कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में मनोरोगी का उपचार
बागपत। जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग में जल्द मनोरोगी का उपचार होगा। यहां पर मन कक्ष का चयन किया गया है। यहां डॉक्टर की तैनाती होग। जिसका लाभ मनो रोगियों को पहुंचेगा। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें