फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहेड़ा के पास कार की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर ग्राम नानू निवासी दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव नानू निवासी संजय और मनीष काठा के जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर्र इंटों की पथाई का कार्य करते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक पर गांव नानू जा रहे थे। जब वह क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा के पास पहुंचे और सड़क पार कर दूसरी ओर जाने लगे तभी तेज गति के साथ आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उस पर सवार संजय और मनीष घायल हो गए। कार को लेकर चालक फरार होने लगा तो लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें