फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का हुड़दंग, सरूरपुर में छत पर चढ़ा दी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली के हुड़दंग के रंग भी जिले में कई जगह देखने को मिले। सरूरपुर गांव में मकान की छतों पर बाइक चढ़ा दी। एक बाइक के ऊपर दूसरी बाइक का नजारा दिखा। ट्रैक्टर पर भी बाइक दिखी। अन्य वाहनों को भी छत पर चढ़ा दिया गया। दिनभर यहां होली की मस्ती की गई।
विज्ञापन

होली के रंग जमकर बिखरे। सरूरपुर कलां गांव में सड़क किनारे खड़े होकर युवकों ने आते जाते लोगों पर रंग भी बरसाए। इसके अलावा यहां गांव में युवकों ने छतों पर वाहन चढ़ा दिए। दिनभर होली के हुडदंग देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में लोगों ने किसी तरह छतों से वाहन उतरवाए। एक घर में खड़े ट्रैक्टर पर बाइक खड़ी कर दी गई। युवकों की टोली घर से निकली और जमकर होली का हुड़दंग मचाया। अन्य कई गांव में भी लोगों के बीच होली को लेकर उत्साह देखने को मिला। घरेलू वाहन भी होलिका दहन स्थल तक ले गए।
विज्ञापन


दिनभर उड़ाए गए रंग
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे के गंावों में दिनभर होली के रंग उड़ाए गए। बच्चों ने हाईवे से गुजरते लोगों पर होली के रंग फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें