फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुलिस सुरक्षा रही चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होलिका दहन शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बृहस्पतिवार को दुल्हैंडी पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होलिका दहन के मद्देनजर सुबह से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। पूरे जनपद में जगह-जगह पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल के जवान भी मुस्तैद नजर आए। जनपद में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के समस्त गांवों में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस होलिका दहन तक गश्ती करती रही। बृहस्पतिवार को दुल्हैंडी पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगी। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की गई है। एसपी ने लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें