फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों के लिए समय से खाद्यान्न उठाने कराएं स्वयं सेवी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूलवार खाद्यान्न उठान कराने के लिए बीएसए ने बड़ौत, बागपत और खेकड़ा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्रवाई कराने के लिए पत्र लिखा। जिले में 674 स्कूल में 3966.26 क्विंटल का आवंटन होता है ।
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जिले के 674 परिषदीय विद्यालयों में स्कूल समय में भोजन की व्यवस्था कराई जाती है। तीन और चार माह के लिए खाद्यान्न का उठान किया जाता है। बीएसए ने तीनों तहसीलों के एसएमआई को पत्र लिखकर स्कूलवार खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में गेहूं 821.69 क्विंटल, चावल 1773.51 क्विंटल, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गेहूं 435.23 क्विंटल और चावल 935.83 क्विंटल की आवश्यकता होती है। डीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी बागपत को उठान कराने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराई । उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं को गेहूं और चावल का उठाने समय से कराया जाए। ताकि बच्चों का मिड-डे मील का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें