अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में प्रजापति प्रतिनिधि सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तराखंड के पशु पालन राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है।
युवाओं को राजनीति में आना चाहिए सम्मान मिलेगा। संगठित होकर वोट देंगे तो समाज को सम्मान बढ़ेगा। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। सरकारी योजनाओं में पहले बंदरबांट होती थी, अब लाभार्थी के सीधे लाभ मिल रहा है। खाते में धनराशि पहुंच रही है। सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने समाज से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री डॉ. विनोद आर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री संजय प्रजापति, अशोक सिंघल, मनोज आचार्य ने शुभारंभ किया। संचालन मनोज आचार्य ने किया। इसमें संजय प्रजापति, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, चौधरी प्रहलाद चौधरी प्रहलाद सिंह, बलराम प्रजापति, जग्गुराम, शौराम, डॉ. नरेंद्र कुमार, सत्यपाल, संजू पांचाल, सुनील, सन्नी, अजय, रोबिन, चौधरी राजेंद्र मौजूद रहे।