फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को 700 का रेट नहीं दिया तो आंदोलन करेगी भीम आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गत वर्ष भट्ठा मजदूरों को 523.54 रुपये प्रति हजार रेट तय किया गया था। अब उन्हें घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसका कोई भी कारण नहीं बताया गया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मजदूरों के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की है। इसकी जांच अन्य जनपद के सक्षम अधिकारियों से कराकर गैर कानूनी समझौते को निरस्त कराया जाए। मजदूरों को 523.54 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति हजार मजदूरी आदेश जारी किया जाए। इस समझौते में जो भी लिप्त है उसके खिलाफ कार्रवाई कि जाए। चेतावनी दी 22 मार्च तक मजदूरों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भीम आर्मी 25 मार्च को धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिलाध्यक्ष जिशान हयात, जिला उपाध्यक्ष सूरजभान एडवोकेट, संजय सिंह जयंत एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
उज्ज्वला योजना में अवैध वसूली का आरोप
बागपत। आजमपुर मुलसम गांव निवासी बिजेंद्र ने डीएम पवन कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि क्षेत्र में उज्ज्वला योजना में अवैध वसूली की जा रही है। डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
----------------
मीरापुर नहर की पटरी बनवाने की मांग
बागपत। बड़ौत के लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप बताया कि मीरापुर नहर की पटरी पूरी तरह जर्जर हो गई है। गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पैदल चलना भी दूभर हो गया है। लोगों ने इसका निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान रविंद्र हट्टी, प्रवीण शर्मा, रामपाल, भूरा, कंवरपाल, रमेश, तेजपाल सिंह, संजीव तोमर, वीरपाल तोमर, महक सिंह, हरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें