फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंश बंद कर चारे पानी की व्यवस्था की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फसलों को तबाह कर रहे बेसहारा गोवंश किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। रविवार को जिवाना गुलियान के किसानों ने बेसहारा गोवंश पकड़ कर गांव में ही एक घेर में बंद कर दिए।
विज्ञापन

गांव के आसपास के खेतों में दर्जनों से अधिक गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण किसानों को भारी क्षति हो रही है। जिवाना के ग्रामीणों ने रविवार को खेतों में घूमकर फसलों को तबाह कर रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ कर उन्हें गांव के ही गुलबीर पुत्र बारु के घेर में करीब 25 गोवंश बंद किए। इस दौरान उन्होंने बेसहारा गोवंश के लिए चारे व पानी की भी व्यवस्था की। किसानों ने जल्द ही जिला प्रशासन से इनके आश्रय स्थल की व्यवस्था कराने की मांग की। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान के पति आदित्य सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, विजयपाल, देशपाल आर्य, लोकेंद्र, रामकर्ण, महिपाल, आशू, रिछपाल सिंह, प्रदीप, ओम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें