फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिनभर बूंदाबांदी होती रही। गेहूं की फसल को लाभ होगा, जबकि सब्जी, सरसों और फूलों की फसल को नुकसान की संभावना है। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद रात तक रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं के लिए बूंदाबांदी अच्छी साबित होगी, जबकि सरसों को छोड़ दें तो किसी अन्य फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। सरसों की जो फसल पककर तैयार है, उसे नुकसान हो सकता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें