बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के पास में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
हरियाणा के छावला निवासी प्रवीण और उसका दोस्त अंशु पुत्र शिव कुमार कार से मथुरा अपनी बहन के यहां
जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े बजे के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से इनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें कार डिवाइडर से टकराने से हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कार से घायल और मृतक के शव को बाहर निकाला। हाईवे कर्मचारी की मदद से घायल और मृतक को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
गन्ना भुगतान की समीक्षा, 330 करोड़ बकाया
बागपत। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने मेरठ में गन्ना भुगतान की समीक्षा की। चीनी मिलों पर वर्तमान पेराई सत्र के करीब 330 करोड़ बकाया है। गन्ना आयुक्त ने जल्द से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। मलकपुर चीनी मिल पर वर्तमान सत्र के करीब 230 करोड़ बकाया है।