फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधार्थियों को दिखाई दे रही एक और विशाल दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से सिनौली में प्रथम व द्वितीय चरण के बाद तृतीय चरण में उत्खनन कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। शोधार्थियों को वहां एक विशाल दीवार दिखाई दे रही है, जिसके पास सावधानी से उत्खनन कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी शोधार्थी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

15 जनवरी को सिनौली मेें शुरू हुए तृतीय चरण के उत्खनन कार्य को एक माह से अधिक का समय हो चुका है। इस अवधि में यहां से मानव बस्ती के प्रमाण मिल चुके हैं। इसके अलावा ईटों की विशाल दीवार, दुर्लभ पॉट्री के साथ-साथ एक ट्रेंच से महिला का कंकाल प्राप्त हुआ, जिसके कानों से स्वर्ण आभूषण भी प्राप्त हुए। इस कंकाल को बाहर निकालते हुए टीम को एक शाही ताबूत भी मिला। संभावना जताई जा रही है कि यह कंकाल 4500 वर्ष पुराना है और किसी शाही परिवार से है। मंगलवार को भी उत्खनन कार्य जारी रहा। इस दौरान शोधार्थियों को श्रीराम के खेत में उत्खनन के दौरान एक ओर विशाल दीवार दिखाई दे रही है, इससे शोधार्थी उत्साहित है। उधर खेत मालिक श्रीराम का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वर्ष 2005 में श्रीराम के खेत में उत्खनन बंद हो गया था, उस दौरान वहां पर काफी महत्वपूर्ण चीजें निकली थी। अब 14 साल बाद उसके खेत मेें उत्खनन कार्य चल रहा है और अभी से ही उसके खेत में पॉटरियां व अन्य महत्वपूर्ण चीजें नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें