जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर आईडीवीआई बैंक से दो लाख दो हजार रुपये का ऋण निकालने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि हापुड़ जनपद के पिलखुवा गांव निवासी जगरूप पुत्र श्रीराम की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर प्रकाश पुत्र गोविंद निवासी ललियाना थाना चांदीनगर से आईडीवीआई बैंक शाखा बागपत से दो लाख दो हजार रुपये का ऋण लिया । पीड़ित जगरूप ने प्रकाश, बैंक के तत्कालीन मैनेजर व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना की तो आरोपी प्रकाश ने फर्जी तरीके से बैंक से ऋण लेना पाया। उसी समय से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश ने पिलखुवा गांव निवासी जगरूप को चार बीघा जमीन बेची थी, लेकिन जमीन का दाखिल खारिज नहीं कराया। आरोपी के नाम पर ही जमीन के कागजात हैं। इसका फायदा उठाकर उसे ऋण लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। कोतवाल ने बताया कि तत्कालीन बैंक के शाखा मैनेजर की भी जांच चल रही है।