बागपत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एडवोकेट रामपाल नेहरा को पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का सदस्य मनोनीत किया। राज्यपाल ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। एक वर्ष के लिए इस पद पर मनोनीत रहेंगे। अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने इसकी घोषणा की। मानदेय और भत्ते और अन्य सुविधाएं नियमानुसार दी जाएगी। सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।