फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश पशुओं को ग्राम पंचायत सचिवालय में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बेसहारा गोवंश पशु किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार को बिनौली के किसानों ने बेसहारा गोवंश को पकड़कर गांव के ही ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बिनौली के आसपास के खेतों में करीब तीन दर्जन से अधिक गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को खेतों में फसलों को तबाह कर रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर उन्हें गांव के ही ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में बंद कर दिया और उनके चारे व पानी की भी व्यवस्था की। किसानों ने जल्द ही जिला प्रशासन से इनके आश्रय स्थल की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने करीब 40 गोवंश यहां बंद किए हैं।
उधर, नायब तहसीलदार बिनौली मोहम्मद नसीम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय में बंद गोवंश को देखा। इस दौरान बिनौली के किसानों ने शेखपुरा के ग्राम प्रधान पति पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया कि उनके कहने पर शुक्रवार की शाम करीब 20 गोवंश उनके बताए स्थान पर छोड़े दिए थे, लेकिन पूर्व प्रधान ने थोड़ी देर बाद ही छोड़े गए गोवंश को कहीं गायब कर दिया। बिनौली के किसानों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ एक लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र नायब तहसीलदार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इनमें परमबीर धामा, अनिल धामा, प्रताप धामा, पिंकू, विनय धामा, यशबीर सिंह, यशपाल धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें