फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर के सीसीटीवी कैमरे चालू कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। न्यायालय में मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के लिए बनी उप समिति के सदस्यों ने कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर मशीन एवं नव निर्माणाधीन लोक अदालत के भवन का निरीक्षण किया। कचहरी के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देने पर चौकी प्रभारी पर नाराजगी जाहिर की। मेटल डिटेक्टर मशीन को चलवा कर भी देखा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष शक्ति पुत्र तोमर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। कचहरी चौकी पर सीसीटीवी कैमरे में कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दिया। इस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज राकेश सिंह को बुलाकर नाराजगी जताई और भविष्य में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी गेट के पास ही ड्यूटी पर थे। कैमरे में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद उन्होंने प्रवेश द्वार पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन को चलवाकर निरीक्षण किया। बैग में दरोगा की पिस्टल रख कर मशीन की जांच की गई। टीम ने नव निर्माणाधीन लोक अदालत के भवन का भी निरीक्षण किया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि कचहरी में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू करा दिए हैं। जल्दी ही मेटल डिटेक्टर मशीन भी चालू हो जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से लोगों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस को सही तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसीजेएम निशांत मान, न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभित बंसल, समिति के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें