फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन का प्रयोग न करें और न करने दें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि दैनिक प्रयोग से पॉलिथीन को दूर हटाएं। पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले को अपनाना चाहिए। सामान खरीदने के समय कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं। पॉलिथीन का प्रयोग न करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने भी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार को अमीनगर सराय टंकी परिसर में डीएम और एसपी ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर पौधरोपण भी किया। अधिकारियों ने गोष्ठी में कस्बे की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने लाखों की लागत से कराए विकास कार्यों का लोकार्पण किया और उसके बाद पौधारोपण किया। नगर पंचायत की स्वच्छता संदेश पत्रिका का विमोचन किया। डीएम ने कहा दैनिक प्रयोग में पॉलिथीन को दूर हटाया जाना जरूरी है। पॉलिथीन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इससे बीमार होने की संभावना बनी रहती है। वृक्षों की सेवा करने का भी संदेश दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि जरूरी है कि लोग पालन करें। साफ सफाई रखने से बीमारी से बचाव होता है और अगर आदमी का शरीर स्वस्थ है तो उसका पूरा जीवन अच्छा गुजरता है। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने भी लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसमें चेयरमैन मांगेराम यादव, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, विमल यादव, पवन गोयल, नितिन यादव, श्याम सुंदर गर्ग, उमर इलाही, अनिल शर्मा, पंकज यादव, छोटूराम यादव, नसीम अंसारी, शकील अहमद, बिलाल खान, मास्टर रियाजुद्दीन, अमित बंसल, मीर जान, योगेश शर्मा, निखिल यादव, संजय गर्ग, सौरभ कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें