फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और सुपरवाइजर पर शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रमाला सहकारी चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला से मिलकर ठेकेदार व सुपरवाइजर पर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को सिक्योरिटी गार्ड विधायक के पास पहुंचे और बताया कि कई साल से वे गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन ठेकेदार व सुपरवाइजर हमारे पढ़े-लिखे न होने के कारण जालसाजी करते हैं। उन्हें 145 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 30 दिन का वेतन दिया जाता है, जबकि उनसे 12 घंटे का काम किया जाता है। कोई भी हाजिरी, रजिस्टर, वेतन रजिस्टर व अन्य किसी प्रकार का रिकार्ड न होने के कारण मनमानी की जा रही है और उनके साथ अभद्रता भी करते हैं और विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। विधायक ने शीघ्र उनकी समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्रज कुमार, चंद्रहास सिंह, कपिल, सुधीर, यशपाल, सूबे सिंह, जितेंद्र, अरविंद, गुलबीर, कंवर पाल, अशोक मोहन, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें