फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा में कृष्णा नदी पर बनेगा पुल, 22 गांव के लोगों की बदलेगी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृष्णा नदी पर कंडेरा-नांगल गांव में पुल का निर्माण कराया जाएगा। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि छह करोड़ 61 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। पुल के आसपास के करीब 22 गांव के लोगों को पुल का लाभ होगा। किसानों को खेतों में जाने के लिए आठ किमी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पुल का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

कृष्णा नदी पर कंडेरा-नांगल गांव के सामने पिछले करीब दो दशक से पुल निर्माण की मांग चल रही है। छपरौली के चुनाव में भी यह पुल मुद्दा बनकर उभरा था। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि नदी के एक तरफ कंडेरा, आचार्य खेड़ा, गूंगा खेड़ी, छछरपुर, जिवानी जिवानी, कासिमपुर खेड़ी गांव को लाभ होगा, जबकि दूसरी तरफ नांगल, भगवानपुर, दोघट, दरीचपुर, आदमपुर और पुसार सहित कुल 22 गांव के किसानों और आमजन को पुल के निर्माण से लाभ होगा। पुल निर्माण के लिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और पत्र लिखा था। विधानसभा में सवाल उठाया गया था, जिसके बाद उन्हें जानकारी दी गई है कि पुल निर्माण मंजूर कर लिया गया है और इस पर सरकार छह करोड़ 61 लाख रुपये खर्च करेगी। जल्द ही राज्य सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग पुल का सर्वे और कार्य शुरू करेगा।


लगाना पड़ता है चक्कर, पुरानी है मांग
बागपत। कंडेरा गांव के हाजी करीम ठेकेदार, मास्टर अली हसन, जाफर दारोगा, मंगल मास्टर, पवन पंडित, चंद्रपाल सिंह का कहना है कि पुल निर्माण की मांग पुरानी है। जनप्रतिनिधियों के सामने यह मुद्दा उठाया जाता रहा है। पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें