फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श रोवर रेंजर ने समागम की तैयारी शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन महाविद्यालय आदर्श रोवर क्रू एवं आदर्श रेंजर टीम ने अंतर महाविद्यालय समागम की तैयारी शुरू कर दी। रोवर लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय समागम में होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। क्वीज कलर पार्टी, ड्रिल, मार्च पास्ट, तंबू निर्माण, पाइन रिंग प्रोजेक्ट, प्राथमिक चिकित्सा के अलावा हस्तशिल्प गजट निर्माण, विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों का स्ट्रेचर का अभ्यास कराया। रोवर एंड रेंजर ने तंबू निर्माण गजट के अंतर्गत जूता स्टैंड, बैग स्टैंड, पानी का गजट, पूजा का गजट, पुस्तक का गजट, लकड़ी की मेज व चीजों का पायनरिंग प्रोजेक्ट में अभ्यास किया। रेंजर लीडर डॉ. किरन गर्ग ने रेंजर को लोकगीत एवं लोकनृत्य का अभ्यास कराया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने विचार रखे। इसमें राष्ट्रपति अवार्ड विजेता रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा। इसमें रनीत, बिट्टू आकाश, कोमल, मेघा, काजल ,सोनिया, रचना, छवि जैन, अजय कुमार, विजेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें