फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए 11 ग्राम पंचायतों ने ही किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की 245 ग्राम पंचायतों में से 11 ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं, क्योंकि भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों को विकसित करने के लिए नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए 11 अक्तूबर से ऑन लाइन आवेदन मांगा। करीब डेढ़ माह तक आवेदन की प्रक्रिया चली थी। जिले में 245 ग्राम पंचायतों में से 11 ने ही इसके लिए आवेदन किया। आवेदनों से लगता है कि अन्य ग्राम पंचायतों में कोई उत्कृष्ट कार्य नहीं किया। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि बासौली, टांडा, गुराना, मुकुंदपुर, पुरा महादेव, सिसाना, नंगला जाफराबाद, हजूदाबाद गढ़ी, लोयन सहित अन्य गांव ने आवेदन किया है। राज्य और भारत सरकार से टीम इन गांवों में सत्यापन करने के लिए पहुंचेगी। मानक पूरे मिलने पर इनमें ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को 25 अप्रैल 2019 को पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें