छपरौली (बागपत)। कुरड़ी गांव में आयोजित किसानों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए कई घोषणाएं की, इन्हें धरातल पर उतारा जाना चाहिए। सामान्य गन्ने के साथ जिन किसानों के पास रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना है, उन्हें भी इंडेंट जारी किया जाना चाहिए। बकाया भुगतान भी समय पर दिलाया जाना चाहिए।
कुरड़ी गांव में आयोजित किसानों की बैठक में किसान सरदार सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। मलकपुर चीनी मिल पर ही किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है, ऐसे में आर्थिक परेशानियां झेल रहे लोगों को बिजली के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए। गोविंद सिंह, चौधरी सूबे सिंह, हरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, करतार सिंह और कपिल कुमार मौजूद रहे।
---------