बड़ौत (बागपत)।
राफेल मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया।
दोनों संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्र हुए और राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मुद्दे पर सरकार को क्लीन चिट मिलने से राहुल गांधी को इस्तीफा देना चाहिए। इससे सेना का मनोबल गिरता है, उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फुंका। इस अवसर पर कंवर पाल शर्मा, दीपक, कपिल, विपिन, डा उमेश, अनिल, सूरज कश्यप, अश्वनी शामिल रहे। वहीं हिंदू जागरण मंच ने भी दिल्ली बस स्टैंड पर राफेल मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ पुतला फूंका। इस अवसर पर कुल प्रकाश, योगेश, दिनेश, मोनू, सुभाष, अमित, दिनेश त्यागी आदि रहे।